लाइव न्यूज़ :

कुआं में कार के गिरने से दो लोगों की मौत, तीन दिन में दूसरी घटना

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:21 IST

Open in App

जालना, 14 फरवरी महाराष्ट्र के जालना जिले में रविवार सुबह जामवाड़ी इलाके में एक कार के कुएं में गिरने से एक महिला और पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई। तीन दिन के भीतर वाहन के कुएं में गिरने की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक यशवंत बगुल ने कहा कि 35 वर्षीय आरती फंडाडे और उनकी बेटी माही की इस घटना में मौत हो गई। वहीं उनके पति गोपाल फंडाडे, उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची और 17 साल के किशोर जय वानखेड़े सुरक्षित हैं।

निरीक्षक ने कहा कि वाहन जब कुएं में गिर रहा था तो उसी दौरान बच्ची कार से बाहर गिर गई। फंडाडे और वानखेड़े कुएं से बाहर निकल आए। ये सभी वाशीम के मनोरा के रहनेवाले हैं और औरंगाबाद से आ रहे थे। यह घटना सुबह पांच बजे हुई।

शुक्रवार रात भी कुएं में कार गिरने की एक घटना सामने आई थी और इसमें शेख अब्दुल मनन और अजहर कुरैशी की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए