लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियो में तस्करी की शराब ले जा रहे दो लोग गिरफ्तार, पांच शराब तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:45 IST

Open in App

नोएडा, तीन अप्रैल थाना कासना पुलिस ने बीती रात को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास से एक स्कॉर्पियो कार में तस्करी की शराब ले जा रहे दो लोगों गिरफ्तार कर उनके पास से आठ पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

वहीं, थाना जेवर पुलिस ने भी चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। उधर, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने बीती रात को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से एक स्कॉर्पियो कार में तस्करी की शराब लेकर जा रहे सौरभ और सुमित को गिरफ्तार किया और उनके पास से पुलिस ने आठ पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि जेवर पुलिस ने चार शराब तस्करों- राहुल, योगेश, सुनील तथा सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चार पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर महेंद्र नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कच्ची शराब बनाकर बेचता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए