लाइव न्यूज़ :

अश्लील तस्वीरें, वीडियो भेजकर बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई पुलिस ने सोशल मैसेजिंग ऐप्लीकेशन के माध्यम से अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजकर 10 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग को अपनी नग्न तस्वीरें और वीडियो उनके साथ साझा करने के लिए भी मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान भिवंडी निवासी सन्नी भजनलाल जनियानी (29) और अजय तुकाराम म्हात्रे (30) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना का पता बृहस्पतिवार दोपहर को उस समय चला, जब बच्ची के पिता ने मेघवाड़ी पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा, ‘‘बच्ची के माता-पिता ने ऑनलाइन कक्षाओं और पढ़ाई के लिए उसे एक स्मार्टफोन दिया था, लेकिन जब उसने स्नैपचैट ऐप पर अपने खाते में लॉग इन किया, तो उसे एक अज्ञात व्यक्ति से अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले। आरोपी ने उसे बार-बार तस्वीरें और वीडियो भेजना शुरू कर दिया और उसका नंबर अपने दोस्त को भी दे दिया। उसके दोस्त ने भी स्नैपचेट एवं व्हाट्सऐप के जरिए ऐसी ही सामग्री भेजी।’’ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता डर गई, लेकिन उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को अपनी नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया और ऐसा नहीं करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) दत्ता नलवाडे (डिटेक्शन -1) ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के बाद पता चला कि एक आरोपी का मोबाइल नंबर भिवंडी का था। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अपराध शाखा की एक टीम भिवंडी गई और उसने एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ठाणे से एक अन्य आरोपी को पकड़ लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि यह पता चला है कि दोनों आरोपी मवेशियों के चारे की आपूर्ति का व्यवसाय करते हैं। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को मुंबई लाया गया और मेघवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ मेघवाड़ी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (सी) (ताक झांक करना), 354 (डी) (पीछा करना), 506 (दो) (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण