लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में लूटपाट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई दक्षिण दिल्ली के साकेत में सड़क पर एक व्यक्ति और उसकी बेटी से 90,000 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 20 मई की है जब रवि श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ अस्पताल से लौट रहे थे।

रवि गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं और यहां कोविड-19 का इलाज करा रहे अपने बेटे से मिलने के लिए अस्पताल में गए थे। रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर रवि अपनी बेटी के साथ शेरेटॅन होटल की ओर लौट रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि की कार जब एम बी रोड पर स्थित डीआईपीएसएआर कॉलेज के पास पहुंची कि तभी अचानक एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों ने कार में पंक्चर होने की बात कहकर उन्हें रोका।

रवि जब अपनी कार से उतरे, तभी अचानक मोटरसाइकिल की दूसरी सीट पर बैठा व्यक्ति उनकी बेटी का बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 90 हजार रुपये नकद भी थे। दोनों लुटेरे मदनगीर की ओर भागे।

पुलिस ने बताया कि रवि का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित है और बत्रा अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखे गए। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग सूरज (26) और रोहित (26) नामक व्यक्ति हैं।

पुलिस ने दोनों का पीछा किया और एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर उनको देखा।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूटा गया एक मोबाइल फोन, 14 हजार रुपये और मोटरसाइकिल बरामद की गयी। सूरज के खिलाफ करीब 35 मामले दर्ज हैं और उसे 15 अप्रैल को ही जेल से रिहा किया गया था। ’’

पूछताछ के दौरान सूरज ने बताया कि उसने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। सूरज ने बैग में से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लिया जबकि रोहित ने बैग की शेष धन राशि और आई-फोन लिया।

इसके बाद पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक आई-फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और बैग के अन्य दस्तावेज भी बरामद कर लिए।

रोहित 12 मई को ही जेल से रिहा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर