लाइव न्यूज़ :

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई पुलिस ने कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 71 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि एक आरोपी अनंत शेट्टी (49) को बृहस्पतिवार को कर्नाटक से पकड़ा गया, जबकि दूसरे व्यक्ति हेमंत बांकर (71) को शनिवार को मुंबई के वर्ली इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शेट्टी और मुख्य आरोपी ने फर्जी दस्तावेज जमा करके दुबई के बैंक खाते के जरिये व्यवसायी से कथित तौर पर एक निश्चित राशि की ठगी की थी। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने ठगी की राशि और मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद व्यवसायी जब भी उनसे रकम लौटाने को कहता तो वे बहाने बनाने लगते। इसके अलावा, गैंगस्टर विजय शेट्टी आरोपी की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी को फोन कर राशि चुकाने के लिए और समय देने या फिर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जुलाई 2019 से इस तरह की धमकी भरे फोन कॉल का सामना कर रहे व्यवसायी ने हाल ही में मुंबई की अपराध शाखा के जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर, एईसी ने अनंत शेट्टी को कर्नाटक के चामराजनगर में खोजा और पकड़ लिया। पुलिस ने यह भी पाया कि मुख्य आरोपी का पिता बांकर अनंत शेट्टी के संपर्क में था। लिहाजा शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद बांकर को भी वर्ली में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली) और 120-बी (साजिश) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार