लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में 500 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:05 IST

Open in App

शिमला, चार जुलाई हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पांच राज्यों में 500 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि सदर पुलिस और साइबर प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता के निवासी मुकेश पटेल उर्फ मैक उर्फ हैरिक (23) और बिहार के पटना के रहने वाले अंश श्रीवास्तव (23) के रूप में हुई है।

एसपी ने कहा कि दोनों ने गुजरात, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है।

एसपी ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिलों में कई लोगों को निशाना बनाया।

शर्मा ने उनके तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि वे नकली डिजिटल भुगतान प्रणाली के माध्यम से 2,000 से 20,000 रुपये तक भुगतान करने का नाटक करके दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों से ठगी करते थे।

उन्होंने कहा कि वे छोटी मात्रा में विभिन्न वस्तुओं की खरीद या होटलों में रहने के बाद विभिन्न व्यक्तियों को धोखा देते थे।

एसपी ने कहा कि अधिकांश पीड़ित छोटी राशि की धोखाधड़ी का शिकार होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने से बचते थे। कुल्लू जिले के कसोल में जरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उन्होंने एक होटल व्यवसायी और एक दुकानदार से 18,600 रुपये की ठगी की। उन्होंने शिमला में कम से कम पांच लोगों को अपना निशाना बनाया है और हाल में कुल्लू जिले के कुल्लू, मनाली और कसोल में सक्रिय थे।

एसपी ने कहा कि उन्हें तकनीकी निगरानी के बाद मनाली से कुल्लू साइबर सेल ने पकड़ा है। शिमला में उन्होंने किराए पर एक फ्लैट लिया था और पांच लोगों को ठगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर