दिल्ली में धोखाधड़ी के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

By भाषा | Published: June 23, 2021 07:27 PM2021-06-23T19:27:27+5:302021-06-23T19:27:27+5:30

Two people arrested for cheating in Delhi, gold chain recovered | दिल्ली में धोखाधड़ी के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

दिल्ली में धोखाधड़ी के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

नयी दिल्ली, 23 जून राष्ट्रीय राजधानी में दो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तम नगर के रहनेवाले 24 वर्षीय साहिल अरोड़ा और छावला निवासी 32 वर्षीय अंजिता के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि अरोड़ा के पास से 121.180 ग्राम की सोने की चेन (जिसकी कीमत 6,53,000 रुपये) और दो आई-फोन जब्त किए गए। वहीं अंजिता के पास से एक सोने की चेन बरामद हुई।

अरोड़ा ने वैवाहिक वेबसाइटों पर खुद को एक अमीर और योग्य दुल्हा बताकर कई महिलाओं से ठगी की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह दुल्हे की तलाश कर रही लड़कियों के परिवारों से दोस्ताना संबंध बनाता था और बाद में सोने के जेवरात, आईफ़ोन जैसे अन्य महंगे उपहार मांगता था और बाद में पैसे लौटाने की बात भी करता था लेकिन लौटाता नहीं था।

हाल के मामले में अरोड़ा ने एक महिला से शादी का वादा किया था और उसके रिश्तेदार से सोने का भारी चेन बनाने के लिए कहा और फिर 16 जून को वसंत कुंज लेने गया। आरोपी ने चेन के पैसे लौटाने की बात कही लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि वह दिल्ली में पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

वहीं, एक अन्य घटना में शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि 12 जून को एक सड़क दुर्घटना के बाद कुछ लोग उनकी मदद को आए लेकिन किसी ने इस दौरान 20 ग्राम का उनका सोने का चेन चुरा लिया। इस मामले में अंजिता को गिरफ्तार कर उसके पास से चेन बरामद कर ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested for cheating in Delhi, gold chain recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे