सोना की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर दो व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Published: February 20, 2021 11:15 PM2021-02-20T23:15:24+5:302021-02-20T23:15:24+5:30
नयी दिल्ली, 20 फरवरी सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को करीब 1.77 करोड़ रुपये मूल्य के सोना की तस्करी करने की कोशिश कर रहे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क के संयुक्त आयुक्त शौकत अली नुरवी ने एक बयान में कहा कि दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को शनिवार को दुबई से आने के बाद हवाई अड्डा पर रोका गया था। जांच के दौरान एक व्यक्ति के थैले से 4.1 किग्रा सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।