लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 12:34 IST

Open in App

लखनऊ, चार नवंबर सरकारी काम में उदासीनता और अनियमितता के आरोपों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच और वाराणसी के उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को निलंबित करने का आदेश दिया है। दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ अब विभागीय जांच होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनियमित ढंग से शासकीय धन का भुगतान करने के आरोप में विकास खंड अहिरोरी जनपद हरदोई के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (संप्रति, उपायुक्त स्वत: रोजगार) बहराइच को निलंबित करने का आदेश दिया है। ''

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये दूसरे ट्वीट में कहा गया, '' राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के उपायुक्त (स्वत: रोजगार) को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने उक्त अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिये है। ''

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बहराइच में उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पर जनपद हरदोई के ब्लॉक अहिरोरी में खंड विकास अधिकारी रहते हुए ग्राम खाड़ाखेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र में काम में लापरवाही संबंधी आरोप हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह वाराणसी के उपायुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी (स्वतः रोजगार) पर राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो