लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में एनएलएफटी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:20 IST

Open in App

अगरतला, 19 नवंबर प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के दो उग्रवादियों को पुलिस ने शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे धलाई जिले के दूरदराज के एक गांव दंगबारी से पैसे की उगाही कर रहे थे।

सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुव्रत चक्रवर्ती ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह पुलिस ने गांव पर छापा मारा और एनएलएफटी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गए उग्रवादियों की पहचान संजय त्रिपुरा (30) और अखिन्द्र देववर्मा (31) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि दोनों जिले के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से दो स्मार्टफोन और 15 हजार रुपये जब्त किये हैं। चक्रवर्ती ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने जिले के रैश्याबारी इलाके से दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान बैल्या जामतिया (28) और रवि कुमार त्रिपुरा (45) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि रवि बांग्लादेश के रंगमती जिले का रहने वाला है। रैश्याबारी पुलिस थाने में दर्ज मामले के संबंध में उक्त चारों उग्रवादियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण