लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:09 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 28 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 7,650 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में रविवार, सोमवार और मंगलवार को संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी पांच लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है। एक और व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,516 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,92,748 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,86,550 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,93,342 लोगों को पहली खुराक और 1,93,208 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए