लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 12:32 IST

Open in App

प्रयागराज, सात दिसंबर प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में दलित वर्ग के एक परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे जिसमें मोबाइल की रिकॉर्डिंग और चैट शामिल है। इस संबंध में परिस्थितिजन्य साक्ष्य के मद्देनजर शशि पटेल और रजनीश पटेल को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में कुछ रिपोर्ट लंबित है। मामले की जांच में सहयोग नहीं करने के लिए इन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक परिवार ने जिन 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उनके नमूने भी डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं।

अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया उनके मोबाइल में रिकॉर्डिंग, चैट और आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। घटना से पहले के चैट भी इनके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और समुचित धाराओं में इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

इससे पहले पुलिस ने मामले में पवन सरोज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, पवन सरोज लगातार पीड़ित परिवार की एक लड़की को परेशान करता था और उसके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। अंतिम मैसेज और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पवन सरोज को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, गोहरी हत्याकांड मामले में आरोपी 11 लोगों में से चार लोगों को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि फाफामऊ के गोहरी गांव में 24 नवंबर की रात दलित परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद 26 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार की महिलाओं का दुख साझा किया और इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भी इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?