लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से दो और संक्रमितों की मौत, 265 नये मामले

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 21 जनवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,081 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2756 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौतें हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2756 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 513, जोधपुर में 301, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 113, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 406 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3,09,391 हो गई है।

साथ ही संक्रमण के 265 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,081 हो गयी है जिनमें से 3934 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में कोटा में 69, जयपुर में 40, नागौर में 28, जोधपुर में 15, अजमेर-अलवर-भीलवाड़ा में 11-11व डूंगरपुर में 10 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?