झारखंड में आश्रय गृह की दो नाबालिग लड़कियां लापता

By भाषा | Published: June 13, 2021 09:54 PM2021-06-13T21:54:58+5:302021-06-13T21:54:58+5:30

two minor girls of shelter home missing in jharkhand | झारखंड में आश्रय गृह की दो नाबालिग लड़कियां लापता

झारखंड में आश्रय गृह की दो नाबालिग लड़कियां लापता

रांची, 13 जून झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक आश्रय गृह में यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार शाम बच्चों को दूसरे स्थान पर ले जाए जाने के दौरान दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि लापता लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आश्रय गृह की दो आदिवासी लड़कियों ने भी यौन उत्पीड़न और छेड़खानी की शिकायत की थी। पुलिस ने उनके लापता होने की खबर मिलने के बाद उनसे पूछताछ की थी।

मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट (एमटीडब्ल्यूटी) में एक आश्रय गृह की दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों ने चार साल से यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत की थीं, जिसके बाद चालीस बच्चों को जमशेदपुर के गोबरगोसी में स्थित बाल कल्याण आश्रम ले जाया गया। इनमें दो बच्चों को छोड़कर बाकी सब नाबालिग हैं।

एक स्थानीय एनजीओ एमटीडब्ल्यूटी का संचालन करता है, जिसका सेंट टेरेसा द्वारा स्थापित संगठन सिस्टर्स ऑफ चैरिटी से कोई संबंध नहीं है।

पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ एम तमिल वनन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''बाल कल्याण समिति ने पाया कि जिस नए आश्रय गृह में बच्चों को स्थानांतरित किया गया था, अब वहां केवल 38 बच्चे हैं। लगभग 17 साल की दो नाबालिग लड़कियां लापता हैं। हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: two minor girls of shelter home missing in jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे