असम में दो मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

By भाषा | Published: July 10, 2021 06:12 PM2021-07-10T18:12:32+5:302021-07-10T18:12:32+5:30

Two ministers got additional charge in Assam | असम में दो मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

असम में दो मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

गुवाहाटी, 10 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दो कैबिनेट मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के रनोज पेगु और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल(यूपीपीएल) के उरखाव ग्वरा ब्रह्मा को अतिरिक्त विभाग आवंटित किये हैं। एक अधिसूचना में यह कहा गया है।

इसमें कहा गया है कि हथकरघा एवं वस्त्र तथा भूमि संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रह्मा, बोडोलैंड कल्याण विभाग के भी प्रभारी होंगे।

शिक्षा (उच्चतर, माध्यमिक और प्राथमिक) विभाग के अलावा पेगु मैदानी क्षेत्र जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

सरमा के 13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में भाजपा से 10, असम गण परिषद से दो और यूपीपीएल से एक सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two ministers got additional charge in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे