लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में मेडिकल के दो छात्र नदी में डूबे

By भाषा | Updated: April 29, 2021 08:47 IST

Open in App

आइजोल, 29 अप्रैल मिजोरम में मेडिकल के दो छात्र नदी में डूब गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब लालबियाकनुंगा (21) और पी सी लालरेमलियाना (21) अपने दोस्तों के साथ आइजोल में बुधवार को कुलिकॉन पुलिस थाना क्षेत्र में तुईरिवांग नदी में नहाने गये थे।

उन्होंने बताया कि उनके शव शाम में बरामद किये गये और उन्हें पास के फुलपुई गांव ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर कुलिकॉन पुलिस थाने से पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और वहां जांच शुरू की।

लालबियाकनुंगा आइजोल में चंफई वेंगथलांग का और लालरेमलियाना दिनथार इलाके का रहने वाला था।

दोनों आइजोल से करीब 18 किलोमीटर दक्षिण फालकॉन में राज्य के एकमात्र मेडिकल कॉलेज जोराम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए