लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कमला बाजार में दो बाजार बुधवार तक बंद

By भाषा | Updated: July 20, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन नहीं करने पर कमला नगर स्थित कोल्हापुर रोड बाजार और इनर सर्कल बाजार को बुधवार रात आठ बजे तक बंद कर दिया गया है।

उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (सिविल लाइंस) राजीव रंजन द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, जरूरी वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार करने वाली दुकानों पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कमला नगर के कोल्हापुर रोड बाजार और इनर सर्किल बाजार (बड़ा गोल चक्कर बाजार) में दुकानदार व विक्रेता एक दूसरे से दूरी का पालन नहीं कर रहे थे और मास्क भी नहीं लगा रहे थे।

आदेश में कहा गया है कि बाजार 19 जुलाई रात आठ बजे से 21 जुलाई की रात आठ बजे तक या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक बंद रहेंगे।

उसमें आगाह किया गया है कि कोई भी दुकानदार आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य प्रासंगिक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश ने संबंधित बाजार कल्याण संघों को आदेश के एक दिन के भीतर लिखित अभिवेदन देने का निर्देश दिया है और कोविड के उचित व्यवहार के लिए उचित व्यवस्था लागू करने को कहा है।

इस बीच, सरोजनी नगर में निर्यात बाजार को बंद करने के एसडीएम के आदेश के विरोध में बाजार संघ ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया जिनमें बाबू बाजार और मिनी बाजार भी शामिल है।

उपमंडल मजिस्ट्रेट (वसंत विहार) के एक आदेश के मुताबिक, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर रविवार को निर्यात बाजार बंद कर दिया गया था।

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि वे शाम तक फैसला करेंगे कि बुधवार को विरोध जारी रखना है या नहीं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम शाम तक देखेंगे अगर निर्यात बाजार खोलने के संबंध में कुछ होता है तो ठीक है, नहीं तो हम अपना विरोध जारी रखेंगे।”

सरोजिनी नगर बाजार क्षेत्र में निर्यात बाजार के 200 स्टोर के अलावा करीब 550 दुकानें बंद हैं।

डीडीएमए ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर बाजार, कमला नगर, सरोजिनी नगर और सदर बाजार के कुछ हिस्सों को हाल के हफ्तों में बंद कर दिया था।

दिल्ली में नौ अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन था जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों को हटाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो