लाइव न्यूज़ :

दो कोविड टास्क फोर्स पैनल का मोदी सरकार को लॉकडाउन खोलने का सुझाव, जानें पैनल ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: May 29, 2020 15:43 IST

लॉकडाउन 5 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के बीच आज बैठक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार को दो कोविड टास्क फोर्स पैनल ने लॉकडाउन और आगे नहीं बढ़ाने का सुझाव दिया है।इस कोविड टास्क फोर्स के दो पैनल की अगुवाई सीके मिश्रा और डॉ. वीके पॉल कर रहे हैं।

नई दिल्ली:  देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 12 दिनों में 70 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में भर लॉकडाउन 4 की घोषणा की थी, जिसकी मियाद 31 मई को समाप्त हो रही है। 

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, ऐसे वक्त में जब देश में कोरोना के मामले पहले से अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं और जब इस मामले पर लॉकडाउन 5 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के बीच आज (शुक्रवार) बैठक हुई। तब, मोदी सरकार को दो कोविड टास्क फोर्स पैनल ने लॉकडाउन और आगे नहीं बढ़ाने का सुझाव दिया है। 

इस कोविड टास्क फोर्स के दो पैनल की अगुवाई सीके मिश्रा और डॉ. वीके पॉल कर रहे हैं। दोनों पैनल ने लॉकडाउन 4.0 से किस तरह बाहर निकला जाए, इसपर एक रिपोर्ट दी है।

इस पैनल ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि लॉकडाउन को हटाया जा सकता है, लेकिन स्कूल-कॉलेज-मॉल-धार्मिक स्थल जैसी जगहों को अभी बंद रखना ही सही होगा। हालांकि, अभी इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

इसके साथ ही पैनल के रिपोर्ट में जिन शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहां पर अभी भी सख्ती बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, अभी ये सिर्फ पैनल की ओर से दिए गए सुझाव हैं। इसपर अंतिम फैसला गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ही लेगा। बता दें कि मार्च में गृह मंत्रालय की ओर से 11 पैनल बनाए गए थे, जिनका काम लॉकडाउन को लेकर रिपोर्ट तैयार करना था।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीअमित शाहइंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर