लाइव न्यूज़ :

सैनिटाइजर पीने से दो की मौत, दो अन्य बीमार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 11:59 IST

Open in App

रायपुर, तीन मई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सैनिटाइजर पीने से दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो अन्य बीमार हैं।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के गोल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव आवास में सैनिटाइजर पीने से 40 वर्षीय राजू छुरा और विजय कुमार चौहान की मौत हो गई है तथा अनिल छेड़या और चंदन तिवारी बीमार हो गए हैं। बीमारों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद है। शराब नहीं मिलने से चारों लोगों ने नशे के लिए सैनिटाइजर पी लिया। बाद में जब उनकी हालत बिगड़ी तब उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बीमार दो लोगों का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर