लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:01 IST

Open in App

मथुरा, 10 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के गोवर्धन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बाईपास मार्ग पर नगला देविया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गयी, जिससे इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये । घायलों में एक बुजुर्ग और बच्चा शामिल है । पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने इसकी जनकारी दी ।

थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि बरसाना निवासी संजू और उसका मित्र सागर कार से बृहस्पतिवार की रात बुजुर्ग राधाचरण और उनके पोते के साथ मथुरा में आयोजित एक लगुन-सगाई समारोह में शामिल होने के बाद गोवर्धन बाईपास होते हुए वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि नगला देविया के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गयी । उन्होंने बताया कि घटना में कार चला रहे संजू और आगे उसके साथ बैठे सागर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग और उनका पोता, दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शराब की बोतल बरामद की है । पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे, जिसकी वजह से यह घटना हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए