लाइव न्यूज़ :

CDS बिपिन रावत की मदद के लिए दो संयुक्त सचिव और 38 अन्य अधिकारी नियुक्त, बनाएंगे तीनों सेनाओं के बीच तालमेल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2020 09:17 IST

सरकार ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की अगुवाई वाले नवसृजित सैन्य मामलों के विभाग में दो संयुक्त सचिव, 13 उपसचिव और 25 अवर सचिव स्तर के अधिकारी नियुक्त किए हैं.

Open in App

सरकार ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की अगुवाई वाले नवसृजित सैन्य मामलों के विभाग में दो संयुक्त सचिव, 13 उपसचिव और 25 अवर सचिव स्तर के अधिकारी नियुक्त किए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीनों सेवाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने की सरकार की दृष्टि को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के वास्ते अनुकूल व्यवस्था तैयार करने के लिए निर्धारित रोडमैप के अनुसार ये नियुक्तियां की गईं हैं.

सैन्य विषयक विभाग में दो संयुक्त सचिव, 13 उप सचिव और 25 अवर सचिव नियुक्त किए गए हैं. जनरल रावत ने एक जनवरी को देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पदभार संभाला था. इसे भावी सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सशस्त्रबलों के तीनों अंगों के बीच तालमेल के लिए भारत की सैन्य योजना में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है.

पिछले कुछ दिनों में जनरल रावत ने रक्षा मंत्रालय और तीनों सेवा के अहम अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं और तालमेल एवं निश्चित समयसीमा के अंदर संबद्धता स्थापित करने के तौर तरीकों पर चर्चा की.

टॅग्स :बिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

भारतसारंग थत्ते का ब्लॉग: नए सीडीएस के सामने पुरानी चुनौतियों का खड़ा है पहाड़

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर