लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादी दिल्ली में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 09:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय अब्दुल लतीफ मीर बारामूला जिले के डोरू गांव का निवासी है जबकि 20 वर्षीय मोहम्मद अशरफ खटाना कुपवाड़ा जिले के हाट मुल्ला गांव का रहनेवाला है। इन दोनों को सोमवार रात में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘‘प्राप्त जानकारी के आधार पर सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के निकट जाल बिछाया गया और जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले दो संदिग्ध आतंकवादियों को करीब सवा 10 बजे पकड़ा गया।’’

उन्होंने बताया कि इन दोनों के पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए