बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हुईं

By भाषा | Published: May 12, 2021 08:00 PM2021-05-12T20:00:48+5:302021-05-12T20:00:48+5:30

Two factories burnt to ashes due to fire in Bulandshahr Industrial Area | बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हुईं

बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हुईं

गाजियाबाद (उप्र), 12 मई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हो गयीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक सुरक्षाकर्मी को मेंथोल उत्पादन इकाई से धुंआ निकलता नजर आया और उसने मालिक मनोज गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान मौके पर कोई नहीं था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगायी गयीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच, बगल की पीवीसी पाइप फैक्ट्री में भी आग फैल गई थी।

उन्होंने बताया कि रसायनों के 20 से अधिक ड्रम में धमाका हुआ और आसामान में उसकी चिंगारी 30 मीटर से अधिक ऊंचाई तक गयी।

तब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम भी बुलायी गयी और करीब पांच घंटे बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। आग की इस घटना में एक करोड़ रूपये की आर्थिक हानि होने का अनुमान है।

सिंह ने बताया कि इस बात की जांच चल रही है कि आग कैसे लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two factories burnt to ashes due to fire in Bulandshahr Industrial Area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे