लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर दो कर्मचारी घायल

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:36 IST

Open in App

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 28 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर जिले में ‘प्रेशर बम’ में धमाका होने से दो कर्मचारी घायल हो गए। जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भरणडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोड़गांव के करीब प्रेशर बम फटने से सुपरवाइजर असलम खान और प्लम्बर पवन ​कुमार घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात नक्सलियों ने सीमा सुरक्षा बल के शिविर में पानी भेजने वाले पंप हाउस में तोड़फोड़ की और वहां लगी मशीनों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि आज जब सुधार कार्य के लिए ठेकेदार के कर्मचारी पहुंचे तो वह खदान क्षेत्र में रखे गए एक प्रेशर बम की चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के शिविर तक पानी भेजने के लिए पंप हाउस में सुधार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अ​भियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?