लाइव न्यूज़ :

असम के बाक्सा में करंट लगने से दो हथिनियों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 12:24 IST

Open in App

असम के बाक्सा जिले में भूटान सीमा के समीप गैरकानूनी तरीके से लगी बिजली की बाड़ों की चपेट में आने से दो हथिनियों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना बताबरी वन क्षेत्र के समीप कोरोइबाड़ी इलाके में हुई। दोनों वयस्क हथिनी भोजन की तलाश में भूटान पर्वतीय क्षेत्र से आयी थीं।उन्होंने बताया कि रेशन दाइमरी नाम के व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उसने अपनी फसलों की कथित तौर पर रक्षा करने के लिए बिजली की बाड़ें लगायी थीं। घटना की जांच चल रही है।अधिकारी ने बताया, ‘‘दाइमरी को हिरासत में लिया जाएगा और उस पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।’’उन्होंने बताया कि इस साल करंट लगने से हाथियों की मौत की यह तीसरी घटना है। गैरकानूनी तरीके से लगाई गई बिजली की बाड़ के चपेट में आने से अभी तक 13 हाथियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण