लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल से दो डॉक्टरों का तबादला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:27 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने एक पोस्ट-डॉक्टरेट छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद आंतरिक समिति द्वारा दोषी पाए जाने पर कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के दो डॉक्टरों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईपीजीएमई एंड आर) परिसर में घटना को लेकर भारी हंगामे के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने तबादले का आदेश जारी किया है। यह मामला पहली बार फरवरी 2020 में सामने आया था लेकिन कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी का कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तबादला कर दिया गया। सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष के प्रमुख को नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। महिला ने पिछले साल फरवरी में भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि यह घटना उस वक्त शुरू हुई जब वह सहायक प्रोफेसर और सघन चिकित्सा कक्ष के प्रमुख के साथ चिकित्सा सम्मेलन में हिस्सा लेने हैदराबाद गयी थी।

पुलिस ने बताया कि मामला अस्पताल प्रशासन को भेजा गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल मार्च में, विशाखा दिशानिर्देशों के अनुसार एक आंतरिक समिति का गठन किया गया था और इसने दो डॉक्टरों को दोषी पाया। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता को लिखित रूप में समिति के निष्कर्ष की जानकारी दी गयी लेकिन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।’’

कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को परिसर में प्रदर्शन के बाद दोनों डॉक्टरों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?