लाइव न्यूज़ :

सांसदों, विधायकों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन शनिवार से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

By IANS | Updated: March 9, 2018 23:48 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को बताया कि विकास के मुद्दों को लेकर शनिवार से सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली(9 मार्च): लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को बताया कि विकास के मुद्दों को लेकर शनिवार से सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। 'वी फॉर डेवलपमेंट' की थीम पर आधारित इस सम्मेलन का आयोजन संसद के केंद्रीय कक्ष में किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसका उद्घाटन करेंगे। संसदीय समूह की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का मकसद देशभर के सांसदों, विधान पार्षदों और विधायकों को अपने अनुभव साझा करने, एक दूसरे से सीखने और टिकाऊ विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) के आलोक में विकास के मुद्दों पर नजरिया विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। सम्मेलन उन प्रतिनिधियों को खास अवसर प्रदान करता है जिनके क्षेत्रों में विकास की बड़ी संभावनाएं व आकांक्षाएं हैं। इस मौके पर विकास प्रक्रिया और संसाधनों के अधिकतम उपयोग में विधायिका के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा होगी। सम्मेलन के समापन सत्र में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और वित्तमंत्री अरुण जेटली शिरकत करेंगे।लोकसभा सचिवालय ने हर राज्य की विधानसभा से छह विधायकों और विधान परिषद से तीन विधान पार्षदों को आमंत्रित किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि कुछ राज्यों से अधिक विधायक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में नई सरकार बनाने वाले राज्य त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड और तेलंगाना सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।  पिछले साल 2017 में पहला राष्ट्रीय सम्मेलन 'वुमैन लेजिस्लेटर्स : बिल्डिंग रिसर्जेट इंडिया' विषय आयोजित हुआ था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए