लाइव न्यूज़ :

'भारत में जमा हैं दो करोड़ बेकार वाहन, जिन्हें कर देना चाहिए था नष्ट'

By भाषा | Updated: July 24, 2018 04:26 IST

वाहन उत्पादन करने वाले विकासशील देशों (जैसे कि भारत) और इनके इस्तेमाल की प्रवृत्ति में आयी तेजी को देखते हुए वाहनों को नष्ट करने के नियम तथा बहुमूल्य सामग्री को पुन : प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाने की बेहद आवश्यकता नजर आती है। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाईः भारत के एक थिंक टैंक का मानना है कि देश में ऐसे करीब दो करोड़ वाहन हैं जो बेकार हैं और जिन्हें नष्ट किया जाना चाहिए था। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार हर साल दो अरब वैश्विक वाहनों के बेड़े में से चार करोड़ से अधिक वाहन अर्थात वैश्विक ऑटोमोबाइल स्वामित्व का चार प्रतिशत बेकार हो जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत जैसे वाहन उत्पादक देशों सहित समूची विकासशील दुनिया जिस गति से वाहनों का इस्तेमाल कर रही है , ऐसे में आवश्यक क्षमता के बगैर लगातार बढ़ते ऐसे वाहनों के जखीरे को नष्ट करना उनके लिये एक चुनौती के तौर पर उभरा है। 

वाहन उत्पादन करने वाले विकासशील देशों (जैसे कि भारत) और इनके इस्तेमाल की प्रवृत्ति में आयी तेजी को देखते हुए वाहनों को नष्ट करने के नियम तथा बहुमूल्य सामग्री को पुन : प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाने की बेहद आवश्यकता नजर आती है। 

सीएसई में कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘भारत सरकार एक स्क्रैपेज (वाहन नष्ट करने की) नीति ला रही है लेकिन हमारे पास अब भी एंड ऑफ लाइफ रेगुलेशन (वाहनों को पूरी तरह से नष्ट करने के नियम) नहीं है, जिसकी बेहद आवश्यकता है।’’ भारत में वर्ष 2015 तक ऐसे करीब दो करोड़ वाहन हो गये हैं , जिन्हें नष्ट किया जाना आवश्यक है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए