लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दो सदस्य परिवार को बचाने के लिये सियासत कर रहे हैं : स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:15 IST

Open in App

बोड़भाग/गौरीपुर(असम), 30 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के परोक्ष संदर्भ में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वे “असमिया संस्कृति को नहीं जानते” और केवल “परिवार के अस्तित्व के लिये” राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने हालांकि भाई-बहन का नाम नहीं लिया।

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर असम में पूर्व में किए गए चुनावी वादों को पूरा न कर पाप करने का भी आरोप लगाया।

गांधी परिवार के सदस्यों का नाम लिये बगैर केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले गांधी परिवार के दो सदस्य असम आए थे। वे असमिया संस्कृति को नहीं जानते और सिर्फ परिवार को बचाने के लिये राजनीति करते हैं।”

ईरानी ने 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था।

असम में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लोगों से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की और भगवा पार्टी को फिर से असम में सत्ता में लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने लोगों के उन सपनों को तोड़कर अपराध किया है जो उसने उन्हें सत्ता में आने से पहले दिखाए थे।”

कांग्रेस 2001 से 2016 तक लगातार तीन बार असम में सत्ता में थी।

ईरानी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं शुरू की हैं जिनसे उन लोगों को सीधे फायदा पहुंच रहा है जो पूर्व में कल्याणकारी कार्यक्रमों से वंचित थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब केंद्र में सत्ता में थी तो वह असम के लिये आवंटित धन भी विकास के लिये वहां नहीं भेजती थी।

कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी एआईयूडीएफ को सांप्रदायिक पार्टी करार देते हुए ईरानी ने कहा, “लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य मत फैलाओ और भाइयों को मत लड़वाओ। असमिया लोग अपने परिवारों के विकास व कल्याण के लिये मतदान करेंगे।”

असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 27 मार्च को मतदान हुआ था जबकि दो और चरणों में एक और छह अप्रैल को बची हुई सीटों पर मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर