लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के दौरान दो बच्चे नदी में डूबे

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:09 IST

Open in App

अलीबाग, 20 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के दौरान पातालगंगा नदी में कथित तौर पर दो बच्चे डूब गए। इनमें से एक का शव नदी से निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निकाय अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार शाम को निलंभा श्रीकांत हांचलिकर (सात) और उसका तीन साल का भाई बाबू खोपोली के क्रांतिनगर में पातालगंगा नदी में डूब गए। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया गया जिसके बाद बच्ची के शव को निकाल लिया गया है जबकि बच्चा लापता है।

इस बीच जिले के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई जिससे जलभराव हो गया। अंबा, सावित्री, कुण्डलिका और बालगंगा नदियों का पानी का स्तर बढ़ा हुआ है।

मंगलवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, माथेरान में सबसे ज्यादा 255.70 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मुरुड में सबसे कम 37 मिलीमीटर वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 2,082 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?