लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में कालाबाजारी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 115 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:15 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 115 ऑक्सीजन सिलेंडर और एक वैन बरामद की है।

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम जानकीपुरम इलाके की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में कर्ण भारद्वाज और नेकराम शामिल है। इनके पास से 115 ऑक्सीजन सिलेंडर और एक वैन बरामद की गयी है। वैन से सिलेंडर की आपूर्ति की जाती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास रही है।

ठाकुर ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस ने राजधानी के दो अलग-अलग इलाके से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 105 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस का रेमेडसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए