लाइव न्यूज़ :

तैयब मेहता की दो कलाकृतियों की होगी नीलामी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:26 IST

Open in App

(इंट्रो और नाम में संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारतीय आधुनिकतावादी तैयब मेहता की दो कलाकृतियों की नीलामी ‘अष्टगुरु’ के मॉर्डन इंडियन आर्ट सेल में होगी। यह नीलामी 27-28 दिसंबर को प्रस्तावित है जिसमें प्रशंसकों को भारत के महान चित्रकारों एमएफ हुसैन, एफएन सूजा और कृष्ण खन्ना की कलाकृतियों को भी अपना बनाने का मौका मिलेगा। यह घोषणा ऑनलाइन नीलामी करने वाली संस्था अष्टगुरु ने की है।

अष्टगुरु के उपाध्यक्ष सन्नी चंद्रमणि ने बताया, ‘‘ हमारे संग्रहकर्ताओं द्वारा संग्रहित कृतियों में महान कलाकारों तैयब मेहता, रामेश्वर ब्रूटा, गणेश पाइन, एमएफ हुसैन, एमवी धुरंधर, एनएस बेंद्रे, एफएन सूजा की कृतियां शामिल हैं और उन्हें प्रस्तुत कर बहुत खुशी हो रही है। हमारी नीलामी में अन्य कलाकृतियों के अलावा तैयब मेहता की दो कलाकृतिया लॉट संख्या 14 और 35 भी हैं, जो पहली बार नीलामी के लिए रखी गई है।’’

उन्होंने बताया कि तैयब मेहता की ‘फिगर विथ बर्ड’ और ‘डायगोनल’ नामक कलाकृति की नीलामी की जा रही है। ‘फिगर विथ बर्ड’ की अनुमानित कीमत करीब 14 से 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: 9 साल बाद कांस्य पदक, भारत ने अर्जेन्टीना को 4-2 से हराया