लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की सिपाही से फोन छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर राजधानी दिल्ली के रोहिणी में दिल्ली पुलिस की 32 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है जब सादे कपड़ों में कांस्टेबल बबीता रिंग रोड स्थित डीटीसी बस डिपो के बाहर बस से उतरी थी। तभी दो व्यक्तियों ने उसका फोन छीना और भाग निकले। पुलिस के अनुसार, दक्षिण रोहिणी पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल ने मोबाइल फोन छीनने वाले दोनों व्यक्तियों का पीछा किया।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि सिपाही ने कुछ राहगीरों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ बिल्ला (24) और टिंकू उर्फ रवि (22) के रूप में हुई है और उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने स्कूल की पढ़ायी छोड़ दी थी और शराब के आदी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए