लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हथियार तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:27 IST

Open in App

पुलिस ने बाहरी दिल्ली के मंगोलापुरी इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात अवैध हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगोलापुरी निवासी विपिन (22) और इमरान (28) पिछले आठ महीने से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि दोनों पिछले कुछ समय से बेरोजगार थे और इसी दौरान वे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के संपर्क में आए, जिसने उन्हें आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर इस काम में शामिल किया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ''एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने 20 अगस्त को अवैध हथियारों की आपूर्ति में लगे दो लोगों की पहचान की और उन्हें मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से सात अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ताओं और दिल्ली के बाहरी इलाकों में सक्रिय गिरोहों के बीच माध्यम के रूप में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के एक आपूर्तिकर्ता से अवैध हथियार मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो