लाइव न्यूज़ :

केंद्र के प्रतिबंध के बाद PFI पर ट्विटर की कार्रवाई, आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 10:57 IST

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को कट्टरपंथी संगठन पर आतंकी फंडिंग और वैश्विक आतंकी समूहों से संबंधों में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया।ट्विटर ने ये कार्रवाई केंद्र द्वारा प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद की है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और इसके आठ सहयोगियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के बाद अब ट्विटर ने भी कार्रवाई की है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने गुरुवार कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया।

केंद्र ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके आठ सहयोगियों की वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया ताकि उन्हें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी गतिविधियों का प्रचार करने से रोका जा सके।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को कट्टरपंथी संगठन पर आतंकी फंडिंग और वैश्विक आतंकी समूहों से संबंधों में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रतिबंध लगा दिया। केंद्र की कार्रवाई विभिन्न राज्यों में पीएफआई पदाधिकारियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दूसरे दौर की कार्रवाई के बाद आई है। दो छापों के दौरान 250 से अधिक पीएफआई सदस्यों / कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

टॅग्स :PFITwitter
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर