लाइव न्यूज़ :

Tuensang Sadar-I Result 2023: तुएनसांग सदर-एक सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत, एनसीपी के चांग को 5644 मतों से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 12:08 IST

Tuensang Sadar-I Result 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह राज्य में 16 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं।एनडीपीपी और भाजपा क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।

Tuensang Sadar-I Result 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा ने खाता खोल लिया है। तुएनसांग सदर-एक सीट से भाजपा उम्मीदवार पी. बशांगमोंगबा चांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकांपा के तोयांग चांग को 5,644 मतों से हराया। 

सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 34 आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई। आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 22, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीट पर बढ़त बना ली है।

नगालैंड की 60 विधानसभा सीट में से एनडीपीपी ने 40, जबकि भाजपा ने 20 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, उत्तर अंगामी-2 सीट पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार एस साचू से 3,709 वोट से आगे हैं।

जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं। राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था।  उन्होंने बताया कि 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार