लाइव न्यूज़ :

आखिरकार मास्क पहनने को तैयार हुए ट्रंप, कहा- मास्क पहनकर ‘लोन रेंजर’ की तरह दिखता हूं

By भाषा | Updated: July 2, 2020 13:46 IST

दरअसल ‘लोन रेंजर’ से वह अमेरिकन ओल्ड वेस्ट के एक काल्पनिक चरित्र का जिक्र कर रहे थे जो आंखों पर काले रंग का मास्क पहनता था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप को लगता है कि मास्क पहनकर वह ‘लोन रेंजर’ की तरह दिखते हैं।ट्रंप ने कहा कि मैं मास्क पहनने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मास्क अच्छे हैं।

सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने से लंबे समय तक इनकार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि मास्क पहनकर वह ‘लोन रेंजर’ की तरह दिखते हैं और उन्हें यह अच्छा लगता है। दरअसल ‘लोन रेंजर’ से वह अमेरिकन ओल्ड वेस्ट के एक काल्पनिक चरित्र का जिक्र कर रहे थे जो आंखों पर काले रंग का मास्क पहनता था।

ट्रंप ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस से कहा, ‘‘मैं मास्क पहनने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मास्क अच्छे हैं। लोगों ने मुझे मास्क पहने हुए देखा है।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति को अमेरिकियों के लिए अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना चाहिए।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर मैं लोगों की भीड़ में होऊंगा तो निश्चित तौर पर मास्क पहनूंगा।’’ ट्रंप लंबे समय से मास्क पहनने से इनकार करते रहे हैं। अप्रैल में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढंकने की अनुशंसा की थी। हालांकि ट्रंप ने इसके तुरंत बाद मास्क पहनने पर अमल से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि कमांडर इन चीफ के लिए मास्क पहनना अशोभनीय होगा, क्योंकि वह कई राष्ट्र प्रमुखों से मिलता है। बहरहाल बुधवार को इससे अलग रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मास्क पहना था। यह लोन रेंजर की लगता लगता है। मुझे इसे पहनने से कोई दिक्कत नहीं है और अगर लोगों को इसे पहनकर अच्छा लगता है तो उन्हें पहनना चाहिए।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील