लाइव न्यूज़ :

विदेश में एक लाख भारतीयों की नौकरी पर संकट, 'लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार बनी मूकदर्शक'

By भाषा | Updated: July 3, 2018 15:22 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस साल दूसरी बार एच 4 वीजा संबंधी अधिसूचना जारी नहीं कर पाया। यह अधिसूचना में एच 1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को एच4 वीजा के तहत मिली नौकरी करने की अनुमति को खत्म करने के प्रशासन के फैसले को अधसूचित किया जाना था।

Open in App

नई दिल्ली, 03 जुलाईः कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विदेश में एक लाख से अधिक भारतीयों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उसने यह भी दावा किया कि अमेरिका द्वारा भारतीयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के वीजे पर अंकुश लगाने के बावजूद सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गलतियां कर रही है और विदेश में एक लाख से ज्यादा नौकरियों पर संकट है। अमेरिका भारतीयों के लिए एच4, एच1-बी और एल1 वीजा पर अंकुश लगा रहा है और बीजेपी मूकदर्शक बनी हुई है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि 'गले लगाने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) बयानबाजी' और प्रचार के बावजूद मोदी सरकार ने सिवाय चुप रहने के अलावा और कुछ काम नहीं किया है।

आपको बता दे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस साल दूसरी बार एच 4 वीजा संबंधी अधिसूचना जारी नहीं कर पाया। यह अधिसूचना में एच 1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को एच4 वीजा के तहत मिली नौकरी करने की अनुमति को खत्म करने के प्रशासन के फैसले को अधसूचित किया जाना था।

गृह सुरक्षा मंत्रालय ने मार्च में एक अमेरिकी अदालत को सूचित किया था कि वह इस साल जून में एक नोटिस ऑफ प्रपोज्ड रूल मेकिंग (एनपीआरएम) जारी करने पर काम कर रहा है। जून के अंत में मंत्रालय ने एनपीआरएम जारी नहीं करने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस नोटिस के जारी होने पर ओबामा शासन काल के फैसले को औपचारिक तौर पर पलटा जा सकता है जिसमें एच 1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को नौकरी करने की अनुमति दी गई थी।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मेरे पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही अधिकारी ने कहा कि वह अटकल भी नहीं लगा सकते हैं कि इस संबंध में फैसला ले लिया गया है। मंत्रालय फरवरी में भी नोटिस जारी करने से चूक गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत