लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 11 घायल

By गुणातीत ओझा | Updated: May 10, 2020 08:46 IST

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की सीमा पर एक बड़े सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी क्षेत्र में शनिवार देर रात आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 11 मजदूर का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की सीमा पर एक बड़े सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई।नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी क्षेत्र में शनिवार देर रात आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल हुए 11 मजदूर का इलाज चल रहा है।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की सीमा पर एक बड़े सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी क्षेत्र में शनिवार देर रात आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 11 मजदूर का इलाज चल रहा है। ट्रक में करीब 20 मजदूर सवार थे। मौके पर क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आम के ट्रक में सवार 20 मजदूर में 11 मजदूर झांसी के और 9 एटा के रहने वाले हैं। सभी मजदूर हैदराबाद से अपने घर जाने के लिए निकले थे। 

हादसे में जख्मी दो मजदूरों को गंभीर हालत में जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि एक मजदूर के सिर में चोट थी और दूसरे को कई फ्रैक्चर थे, दोनों को जबलपुर भेजा गया है। दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अन्य की हालत स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि एक मजदूर को 3 दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार है। सभी की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिनमें मृत भी शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि ट्रक आम से लदा था और हैदराबाद से आगरा जा रहा था। इसमें 2 ड्राइवर और एक कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। इन 18 लोगों में से 5 की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप