लाइव न्यूज़ :

ठाणे में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 10:10 IST

Open in App

ठाणे, 13 दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कसारा घाट में सोमवार को सुबह एक ट्रक 50 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसके चालक की मौत हो गयी।

कसारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में ट्रक का सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के वक्त भुट्टे से लदा ट्रक नासिक से मुंबई जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय आपदा प्रकोष्ठ का दल और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चालक के शव और घायल सहायक को वाहन से बाहर निकाला। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक को खाई से बाहर निकालने के प्रयास चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?