लाइव न्यूज़ :

ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर, सेना के जवान सहित तीन की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:39 IST

Open in App

कटिहार (बिहार), चार अप्रैल जिले के पोठिया पुलिस चौकी के बखरी बहियार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सेना के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पोठिया पुलिस चौकी के अवर निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बेगूसराय जिला के मटिहानी इलाका निवासी सेना के जवान आदर्श कुमार (28), पिकअप वाहन चालक अब्दुल इमरान (50) और खलासी राकेश कुमार पंडित (22) के रूप में हुई है।

सेना के जवान आदर्श कुमार पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से अपना सामान उक्त पिकअप वाहन पर लादकर अपने घर बेगूसराय जिला के मटिहानी जा रहे थे तभी कुरसेला की ओर से आ रहा धान से लदे एक ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई।

दुर्घटना स्थल पहुंचे अवर निरीक्षक संजय सिंह ने तीनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार मुख्यालय भेज दिया है।

हादसे के बाद से ट्रक का चालक और खलासी फरार है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर