लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर पर TRS के सांसद ने जताई हैरानी, कहा- चार लोगों को मारा गया है और लोग खुश हैं

By भाषा | Updated: December 6, 2019 17:50 IST

हैदराबाद एनकाउंटरः केशव राव ने कहा, ‘‘ हमने कभी नहीं सोचा था कि वे भागने की कोशिश करेंगे और यह (मुठभेड़) होगी।’’ पूछा गया कि क्या जानबूझकर मुठभेड़ की गई है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह आपका विचार है।’’

Open in App

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के संसदीय दल के नेता एवं राज्यसभा सदस्य के केशव राव ने कथित मुठभेड़ पर हैरानी जताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें लगता था कि महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या मामले में इंसाफ विशेष अदालत के जरिए होगा। विपक्षी भाजपा ने इस मामले पर तुरंत कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है और कहा है कि प्रदेश पुलिस प्रमुख के आधिकारिक बयान के बाद वह कोई टिप्पणी करेगी। 

केशव राव ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘सरकार को (मुठभेड़ के संबंध में) जो भी करना चाहिए, वो वे करेगी। चार लोगों को मारा गया है और लोग खुश हैं। सवाल यह है कि अगर सजा अदालत देती तो बेहतर होता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालत गठित की है। हमने सोचा था कि (विशेष अदालत का) फैसला एक महीने में आ जाएगा।’’ 

केशव राव ने कहा, ‘‘ हमने कभी नहीं सोचा था कि वे भागने की कोशिश करेंगे और यह (मुठभेड़) होगी।’’ पूछा गया कि क्या जानबूझकर मुठभेड़ की गई है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह आपका विचार है।’’ सवाल किया गया कि सरकार मुठभेड़ की जांच के आदेश देगी, तो केशव राव ने कहा, ‘‘उन्हें यह करना चाहिए।’’ 

राज्य सरकार ने मामले की तेजी से सुनवाई के लिए तीन दिसंबर को महबूबनगर जिले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत के तौर पर नामित किया था। 

भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने कहा, ‘‘भाजपा को लगता है कि इस घटना पर अभी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। तेलंगाना के डीजीपी को पूरी घटना की समयसीमा को रेखांकित करते हुए आधिकारिक बयान देना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार दल होने के नाते भाजपा पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही प्रतिक्रिया देगी। कृष्ण सागर रव ने कहा कि भारत संवैधानिक और कानूनी ढांचे से बंधा है और कोई अराजक देश नहीं है। अपराध पर राजनीति सही चीज नहीं है। 

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में सहायक पुशचिकित्सक के तौर पर काम करने वाली 25 वर्षीय महिला का शव 28 नवंबर को शादनगर में एक पुलिया के पास जली हुई हालत में मिला था। इस मामले में महिला से बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 से 24 साल के चार व्यक्तियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को सभी चार आरोपियों को एक कथित मुठभेड़ में मार दिया।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगाना राष्ट्र समितितेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप