लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीबीआई चारा घाटले मामले में सजा की अवधि बढ़ाने के लिए कर रही है प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2022 16:41 IST

सीबीआई की ओर से रांची हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य दोषियों ने गंभीर षड्यंत्र का प्रयास किया है, ऐसे में सजा भी सबके लिए समान होनी चाहिए। सीबीआई ने कोर्ट से इस मामले में लालू यादव समेत छह अन्य आरोपियों को कम से कम 7 साल की सजा देने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवघर कोषागार मामले में लालू यादव को साढे़ तीन साल की सजा मिली है लालू यादव को दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल सजा मिली है चाईबासा कोषागार के मामले में लालू यादव को सात साल की सजा मिली हुई है

रांची: झारखंड में चारा घोटाला के सभी पांच मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा दिलाने के बाद सीबीआई अब उनकी सजा को बढ़वाने के प्रयास में जुट गई है।

चारा घोटाले के देवघर कोषागार के अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट से मिली साढे़ तीन साल की सजा की अवधि बढ़ाने का मामला झारखंड हाईकोर्ट में अभी भी लंबित है। अगर इस मामले में सुनवाई होती है तो एक बार फिर लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस मामले में सीबीआई की ओर से रांची हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य दोषियों ने गंभीर षड्यंत्र का प्रयास किया है, ऐसे में सजा भी सबके लिए समान होनी चाहिए। सीबीआई ने कोर्ट से इस मामले में लालू यादव समेत छह अन्य आरोपियों को कम से कम 7 साल की सजा देने की मांग की है।

सीबीआई की इस याचिका पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू नहीं हुई है। इससे पहले के बाकी चार मामलों में लालू यादव को चाईबासा कोषागार के दो अलग-अलग मामलों में सात-सात साल, दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल और देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में चार-चार साल की सजा सुनाई गई।

चारों मामलों में लालू यादव ने जेल में रहकर पचास फीसदी सजा पूरी कर ली है। लेकिन डोरंडा मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद एक बार फिर यह मुद्दा उठ रहा है।

सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव समेत मामले के अन्य आरोपी आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य को साढे़ तीन साल की सजा सुनाई है। जबकि एक आरोपी जगदीश शर्मा को इसी मामले में सात साल की सजा दी है।

मालूम हो कि डोरंडा कोषागार मामला चारा घोटाला के उन पांच मामलों में से आखिरी था, जिसमें लालू यादव को सबसे आखिर में सजा मिली है। डोरंडा कोषागार मामले में स्पेशल सीबीआई जज सीके शशि ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया था।

इस मामले में पहली बार साल 1996 में रांची के डोरंडा थाने में गबन का केस दर्ज कराया गया था। जब इस मामले में शोर बढ़ने लगा तो सीबीआई ने इस केस को अपने हाथों में ले लिया।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवसीबीआईRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप