लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब आप में खटपट?, सीएम भगवंत मान, मंत्री और विधायकों से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, लोकसभा चुनाव 2024 में जीते थे 13 में से 3 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 15:28 IST

विपक्षी नेता पंजाब में भी ‘आप’ का इसी तरह का हाल होने की बात कह रहे हैं जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘आप’ के 13 उम्मीदवार में से केवल तीन ही जीत पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य की रणनीति बनाने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है।अरविंद केजरीवाल से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।दिल्ली की सत्ता में रही ‘आप’ को पांच फरवरी के चुनावों में बड़ा झटका लगा।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करेंगे। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच हो रही है। हालांकि, ‘आप’ सांसद मलविंदर सिंह कंग ने असंतोष की खबरों को तवज्जो न देते हुए मंगलवार की बैठक को ‘‘नियमित रणनीति सत्र’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में इस तरह की प्रक्रिया आम है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप विधायक, अरविंद केजरीवाल से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।’’ पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह चर्चा दिल्ली चुनाव परिणामों के विश्लेषण और 2027 में होने वाले पंजाब चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर केंद्रित होगी। एक दशक तक दिल्ली की सत्ता में रही ‘आप’ को पांच फरवरी के चुनावों में बड़ा झटका लगा।

‘आप’ दिल्ली विधानसभा की 70 सीट में से केवल 22 सीट ही जीत पाई। भाजपा ने 48 सीट हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से ‘आप’ को बाहर कर दिया है। ऐसे में ‘आप’ के लिए अन्य राज्यों में चुनावी संभावनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। आप की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष की खबरों के बीच मंगलवार की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अटकलें हैं कुछ विधायक पार्टी के नेतृत्व से नाखुश हैं और अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ‘आप’ ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि, हाल के घटनाक्रमों ने आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, कुछ लोगों का मानना है दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व का पंजाब की सरकार पर प्रभाव बना हुआ है।

ऐसी भी अटकलें हैं कि केजरीवाल अब पंजाब की राजनीति में अधिक प्रत्यक्ष भूमिका पर विचार कर सकते हैं। लुधियाना की विधानसभा सीट फिलहाल रिक्त है, इसलिए राजनीतिक पर्यवेक्षक केजरीवाल के वहां से चुनाव लड़ने तथा पंजाब सरकार का हिस्सा बनने की संभावना पर भी चर्चा कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा की नयी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने ‘आप’ प्रमुख को हराया है।

विपक्षी नेता पंजाब में भी ‘आप’ का इसी तरह का हाल होने की बात कह रहे हैं जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘आप’ के 13 उम्मीदवार में से केवल तीन ही जीत पाए थे। पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां ‘आप’ अभी सत्ता में है ऐसे में मंगलवार की बैठक का नतीजा पार्टी की भविष्य की दिशा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मानअरविंद केजरीवालराघव चड्ढाआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप