लाइव न्यूज़ :

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को कमिशनरी बनाने के निर्णय को सही ठहराया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:50 IST

Open in App

देहरादून, 10 अप्रैल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को कमिशनरी बनाने की अपनी सरकार के निर्णय को सही ठहराते हुए शनिवार को कहा कि इसका उद्देश्य क्षेत्र का सुनियोजित विकास करना था।

राज्य सरकार द्वारा कुमाऊं और गढ़वाल के बाद राज्य में तीसरी कमिशनरी बनाने के कदम पर रोक लगाने के नयी राज्य सरकार की कैबिनेट के शुक्रवार के फैसले को लेकर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में रावत ने अपनी सरकार के कदम को सही ठहराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को राज्य के नये प्रशासनिक प्रभाग के रूप में अद्यतन करते हुए इसे तीसरी कमिशनरी बनाया था जिसमें चार पहाड़ी जिले, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली शामिल थे।

उन्होंने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे निर्णय का उद्देश्य राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी का नियोजित विकास करना था। निर्णय उत्तराखंड के दो क्षेत्रों की संस्कृतियों का मिलन बिंदु बनाने की दृष्टि का हिस्सा भी था।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार के मंत्रिमंडल के फैसले पर और कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह नयी ‘‘सरकार की अपनी सोच’’ है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार धाम सहित मंदिरों का नियंत्रण देवस्थानम बोर्ड को सौंपने के उनके फैसले को राज्य की कैबिनेट द्वारा पलटने पर कहा कि बोर्ड का गठन मंदिरों के बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्माण के लिए किया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के दायरे में कोई नया मंदिर नहीं लाया गया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित 51 मंदिरों का प्रबंधन बोर्ड के नियंत्रण से हटाने और इसके गठन पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए