लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी पर लगाया धन उगाही का आरोप

By भाषा | Updated: June 4, 2019 09:28 IST

थाना प्रभारी माणिक देबनाथ ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया, 'हमें चंद्रपुर इलाके से शिकायत मिली है। ये उगाही नोटिस कम से कम सात-आठ लोगों को मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' 

Open in App

अगरतला के दक्षिण चंद्रपुर गांव में महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसे और इलाके में रहने वाले कई लोगों को उगाही के नोटिस मिले हैं। रूपा डे ने पत्रकारों से कहा, 'मैं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता हूं। संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद से मेरे परिवार को और मुझे लगातार धमकाया जा रहा और उनपर हमला किया जा रहा है। आज, मेरे घर में एक पत्र मिला है। इस पत्र के जरिए भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने मेरे परिवार से उगाही के तौर पर 20,000 रुपये मांगे हैं।' 

पूर्व अगरतला थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराने वाली कार्यकर्ता ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं की धमकी की वजह से 23 मई से अपने घर से दूर है। थाना प्रभारी माणिक देबनाथ ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया, 'हमें चंद्रपुर इलाके से शिकायत मिली है। ये उगाही नोटिस कम से कम सात-आठ लोगों को मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' 

शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नबेंद्रु भट्टाचार्य ने कहा, 'हम किसी से धन की उगाही नहीं करते हैं क्योंकि यह हमारी पार्टी की नीति के खिलाफ है। चंदा लेने के भी नियम हैं। हमारे पास जानकारी है कि कई लोग भाजपा कार्यकर्ता बनकर धन उगाही कर रहे हैं।' त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने कई मौकों पर कहा है कि पुलिस ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करे।

टॅग्स :त्रिपुराकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?