लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: 68 खातों को बंद करने के लिए पुलिस ने ट्विटर को लिखा पत्र, मस्जिदों में तोड़फोड़ संबंधी ट्वीट करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2021 11:57 IST

त्रिपुरा पुलिस का कहना है कि इन 68 सोशल मीडिया खातों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने का आरोप है.68 सोशल मीडिया खातों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज.पुलिस ने यूजरों के ऑनलाइन पतों और मोबाइल नंबरों को भी मांग है.

अगरतला:त्रिपुरा में हालिया सांप्रदायिक झड़पों के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार 68 प्रोफाइलों को बंद करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से संपर्क किया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इन खातों से राज्य में कथित तौर पर मस्जिदों में तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने का आरोप है.

पुलिस का कहना है कि इन 68 सोशल मीडिया खातों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिमी त्रिपुरा जिले की पुलिस ने 3 नवंबर को 68 खातों का उल्लेख करते हुए ट्विटर के अमेरिका के कैलोफोर्निया स्थित शिकायत अधिकारी को पत्र भेजा है.

पत्र में कहा गया है कि कुछ व्यक्ति/संगठन राज्य में मुस्लिम समुदायों की मस्जिदों पर हालिया झड़प और कथित हमले के संबंध में ट्विटर पर भ्रामक और आपत्तिजनक समाचार/बयान प्रकाशित/पोस्ट कर रहे हैं.

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इन प्रोफाइल पर कुछ समाचारों या पोस्ट में कुछ अन्य घटनाओं की तस्वीरें या वीडियो, आपराधिक साजिश के तहत धार्मिक समूहों और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंत बयान या टिप्पणी शामिल हैं. पोस्ट में त्रिपुरा राज्य में विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोगों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़काने की क्षमता है, जिसके परिणामस्वरूप सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं.

पुलिस ने इन ट्विटर खातों को यूजरों के ऑनलाइन पतों और मोबाइल नंबरों को भी मांग है.

बता दें कि, बांग्लादेश की सीमा से लगे त्रिपुरा में मुसलमानों का आरोप है कि पड़ोसी देश में सांप्रदायिक हिंसा के बाद उन पर हमले हुए हैं. बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान झड़प के दौरान कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी.

जमीयत उलमा की प्रदेश इकाई ने शनिवार को मीडिया को बताया था कि उनके  धार्मिक स्थलों या व्यक्तियों पर कम से कम 15 हमले की घटनाएं हो चुकी हैं.

टॅग्स :त्रिपुराPoliceट्विटरबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे