त्रिपुरा: आज PM मोदी करेंगे दो रैली, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2018 01:53 AM2018-02-08T01:53:12+5:302018-02-08T01:53:48+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(8 फरवरी) जा रहे हैं। वहीं, आज से हो रही यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा के सिपाहीजाला और उनाकोटि जिलों में भारत बांग्लादेश सीमा सील कर दी गई है।

tripura: pm narendra modi will address two rallies on february 8 | त्रिपुरा: आज PM मोदी करेंगे दो रैली, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

त्रिपुरा: आज PM मोदी करेंगे दो रैली, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(8 फरवरी) जा रहे हैं। वहीं, आज से हो रही यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा के सिपाहीजाला और उनाकोटि जिलों में भारत बांग्लादेश सीमा सील कर दी गई है।

पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। असम के विधानसभा उपाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रबंधक विश्वरुप भट्टाचार्य ने ने खुद इस बात को बताया है कि पीएम मोदी सीमावर्ती क्षेत्रों के समीप दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि पीएम का विमान से अगरतला हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से ही वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सिपाहीजला के सोनामुरा जाएंगे।

सिपाहीजला में रंगमाटी मदरसा स्कूल में एक जनसभा पीएम की रखी गई है। ऐसे में सुरक्षा के भी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। सिपाहीजला के पुलिस अधीक्षक सुदीप्त दास का कहना है कि बीएसएफ को सीमा सील करने को कहा गया है ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके, पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है,  महत्वपूर्ण स्थानों पर केंद्रीय और राज्य अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव है, जिसको देखते हुए पीएम मोदी की रैली यहां होनी है। वहीं, हाल ही में हुए एक सर्वे में साफ हुआ है कि त्रिपुरा में बीजेपी अपनी सरकार बना सकती है।

Web Title: tripura: pm narendra modi will address two rallies on february 8

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे