लाइव न्यूज़ :

Tripura-Meghalaya Election 2023: "यहां भी बीजेपी चल रही है आगे...विपक्षियों का खाता खोलना मुश्किल है...", शुरुआती रुझान पर बोले भाजपा नेता दिलीप घोष

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 13:58 IST

आपको बता दें कि त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद, गुरुवार को सुबह से जारी मतणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच नेताओं का बयान सामने आ रहा है। शुरुआती रुझानों पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि यह हमारे लिए उत्सव का समय है। आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है, वहीं मेघालय में एनपीपी बढ़त बनाए हुए है।

Tripura-Meghalaya Election Result 2023: मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव का मतगणना अभी भी जारी है। एक तरफ जहां मेघालय में एनपीपी ने शुरुआत से अच्छी बढ़त बनाई हुई है, वहीं त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतगणना में भाजपा सबसे आगे चल रही है। 

ऐसे में शुरुआती रुझान अभी आ ही रहे है कि इस बीच नेताओं का बयान सामने आने लगा है। मेघालय और त्रिपुरा चुनाव के शुरुआती रुझान पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान दिया है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि "जैसे पूरे देश में हो रहा है, यहां भी भाजपा आगे चल रही है। हमारे लिए उत्सव का समय है। कुछ पार्टियां अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन जैसी परिस्थिति है उसमें उनका खाता खोलना मुश्किल है।"

मेघालय में लगातार एनपीपी ने बनाई हुए है बढ़त

आपको बता दें कि मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के स्निआवभालंग धर ने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2,123 मतों से हरा कर नरतियांग विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना गुरुवारा को सुबह शुरू हो गई जिसमें अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रतिद्वंद्वी दलों पर बढ़त बनाए हुए है।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) सात सीटों पर आगे है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस छह-छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पांच सीटों पर आगे है और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हिल स्‍टेट पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) दो सीटों पर जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार भी रूझान में आगे हैं। 

त्रिपुरा में 27 सीटों पर आगे चल रही भाजपा

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद, गुरुवार को सुबह से जारी मतणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 सीटों पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के आकंड़ों के अनुसार, कांग्रेस छह सीट पर और उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे है। 

पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाई गई नयी पार्टी टिपरा मोठा भी 12 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवाली सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा से 832 मतों से आगे चल रहे हैं। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023BJPDilip Ghosh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?