लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए माणिक साहा, 8 मार्च को लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2023 20:18 IST

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री और नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री और नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगाकार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीदबीजेपी और उसके सहयोगी आईपीएफटी ने त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की

अगरतला: माणिक साहा दोबारा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सोमवार को हुई बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए उनके नाम पर फैसला किया गया। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साहा की पार्टी बीजेपी और उसके सहयोगी आईपीएफटी ने त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

मुख्यमंत्री और नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले, सूत्रों ने संकेत दिया था कि भले ही साहा दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन राज्य की पार्टी में एक धड़ा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का समर्थन कर रहा है। 

बिप्लब कुमार देब की जगह एक ब्रांड नवीनीकरण प्रक्रिया में पिछले साल राज्य में शीर्ष पद पाने वाले 70 वर्षीय ने पहले कहा था कि नई त्रिपुरा सरकार 'एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाने के लिए काम करेगी। माणिक साहा ने दावा किया कि त्रिपुरा में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप था। उन्होंने कहा, भाजपा की जीत की उम्मीद थी.. हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम उस दिशा में चलेंगे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें दिखाएंगे। 

बता दें कि साहा ने टाउन बारडोवली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। इस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1,257 मतों के अंतर से हराया। हाल में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 38.97 फीसदी वोट प्राप्त हुआ है। सीपीआई(एम) को 24.62 फीसदी वोट हासिल हुआ है। जबकि कांग्रेस को महज 8.56 प्रतिशद वोट प्राप्त हुआ है। नोटा को भी 1.36 प्रतिशत मत हासिल हुआ है। 

टॅग्स :माणिक साहात्रिपुरात्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए